फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप
विज्ञापन

खरखौदा। करीब दस दिन पहले थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से एक युवक अपने साथी के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण कर ले गया था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर गिरफ्तारी नहीं की है। इसके चलते आरोपी पीड़ित को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि दस दिन पहले उसकी नाबालिग पुत्री सुबह में दुकान से सामान लेने गई थी। पड़ोस का जावेद व एक अन्य उसकी बेटी को बाइक पर अपहरण कर ले गए थे। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट तुरंत दर्ज करा दी थी। दस दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार नहीं की। हालांकि पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के छोटे भाई को भी अपहरण में संलिप्त बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पुलिस ने साठगांठ कर उसे छोड़ दिया। आरोपी युवक अब पीड़ित के मकान पर पहुंचा तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें