आग से लोगों का चैन धुआं-धुआं
सरधना। सरधना नगर में आए दिन आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को अलीपुर के निकट सड़क किनारे खड़े पेड़ों में आग लगने से कई पेड़-पौधे जल गए। वहीं, दूसरी तरफ करीब दो हफ्ते से भी अधिक समय से सरधना के प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि में पालिका द्वारा डलवाये जा रहे कूड़े में आग लगने से उसमें उठ रहे धुएं से लोग परेशान हैं। आसपास रहने वाले लोगों का तो सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। इस मामले में लोगों ने कई बार एसडीएम अमित कुमार भारतीय से बात की लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका हे। शुक्रवार को फिर से एसडीएम से बात की गई तो उन्होंने फिर से अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। बढ़ती गर्मी और उठते धुएं से लोगों का जिना मुहाल हो रहा है।