फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश
- खेत में काम करने गई थी महिला, शोर मचाने पर धमकी देकर भागा आरोपी
मवाना। क्षेत्र के एक गांव में खेत पर काम करने गई एक महिला ने पड़ोस के एक व्यक्ति पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया और थाना पुलिस के सुपूर्द कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मवाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला सोमवार को खेत पर काम करने के लिए गई थी। काम करने के दौरान उसका पड़ोसी वहां पहुंचा और महिला से अभद्रता करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने तमंचा दिखाकर महिला को डारते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को अपनी ओर आते देख आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने व्यक्ति पर शराब के नशे में होने का भी आरोप लगाया है। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे उसके घर से पकड़ लिया। पीआरवी व्यक्ति को थाने ले आई और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें