विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। जिसमें सरधना पुलिस ने 1056 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की। दौराला पुलिस ने 608, सरूरपुर पुलिस ने 1246, इंचौली पुलिस ने 420 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। विधानसभा क्षेत्र में कुल 3355 लोगों पर शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की है। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। यदि कोई चुनाव में गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।