फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तक इंतजार, साए में चमकेगा सराफा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोकसभा चुनाव के बाद सोना कारोबार में रौनक लौटेगी। ग्राहक और कारोबारी इस वक्त दोनों ही चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव के कारण चल रही सघन चेकिंग में ग्राहक पैसा लेकर चलने से बच रहे हैं। वहीं बाहर से मेरठ आकर थोक में सोना खरीदने वाले कारोबारी भी सोना खरीदकर चलने से कतरा रहे हैं। 11 अप्रैल को मतदान के बाद ही सोना कारोबार की खामोशी टूटेगी और बिक्री बढ़ेगी। कारोबारियों ने भी अष्टमी से अच्छी बिक्री की उम्मीद की है। अष्टमी और नवमी को सोना खरीद का विशेष योग होता है। इन दिनों सोना खरीदना शुभ माना जाता है। नवरात्र के बाद शादियों का सीजन शुरू हो रहा है। इस बार लंबा साया होने के कारण ग्राहक बाजार की ओर वैवाहिक खरीदारी के लिए लौटेगा।
विज्ञापन

हल्के वजन के गहनों का लॉट तैयार
सायों के सीजन को देखते हुए ज्वैलर्स ने ब्राइडल ज्वैलरी का पूरा माल तैयार कर लिया है। चोकर सेट, नेकलेस से लेकर कुंदन व पोलकी के विशेष दुल्हन सेट हैं। चूड़ियों व मांग टीका की खास रेंज है। इसके अलावा लेटेस्ट ट्रेेंड के अनुसार हल्के वजन में गहने तैयार हुए हैं। जो देखने में बड़े और आकर्षक होते हैं। वजन कम होने से उसकी कीमत भी घट जाती है। सायों में ऐसे गहनों की विशेष मांग रहती है।

वर्जन--
11 अप्रैल को मेरठ में मतदान हो जाएगा। चुनाव के बाद बाजार में रौनक लौटेगी। कारोबारियों को अष्टमी का इंतजार है। इसके बाद साये शुरू होंगे तो लोग खरीदारी करने निकलेंगे। -आकाश मांगलिक, संचालक भगत ज्वैलर्स
विज्ञापन

चुनाव में इतनी सघन चेकिंग हो रही है कि लोग धन लेकर नहीं चल रहे। अभी ग्राहक भी चुनाव में व्यस्त हैं। चुनाव बाद अष्टमी से बाजार उठेगा। -दिनेश रस्तोगी, सराफा कारोबारी नीलगली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें