फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईचारे, सौहार्द का प्रतीक है नौचंदी मेला : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाईचारे, सौहार्द का प्रतीक है नौचंदी मेला : कमिश्नर
विज्ञापन

मेरठ। हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक ऐतिहासिक मेला नौचंदी का रविवार शाम मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने उद्घाटन किया। दोनों ने नवचंडी मंदिर में पूजा करने के साथ ही बाले मियां की मजार पर चादर चढ़ाई।
विज्ञापन

नौचंदी मेले का आरंभ होली के बाद पड़ने वाले दूसरे रविवार को होता है। हालांकि पिछले कुछ सालों से मेले का उद्घाटन इस परंपरा के अनुसार हो जाता था, लेकिन मेला करीब एक माह बाद शुरू होता था। इस बार मेला उद्घाटन पर भी आचार संहिता का ग्रहण लगता नजर आ रहा था। इस परंपरा का निर्वहन पहले की तरह हो, इसे देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से वार्ता की। उन्होंने कहा कि वह जनप्रतिनिधि होने के नाते इस उद्घाटन से दूर रहेंगे और अधिकारी मेले का औपचारिक उद्घाटन कर दें, ताकि धार्मिक परंपरा कायम रह सके। इसके बाद बनी सहमति पर रविवार को मेले का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने कहा कि यह मेला भाईचारा एवं सौहार्द का प्रतीक है। जिलाधिकारी मेरठ अनिल ढींगरा ने कहा कि नौचंदी मेला उत्तर भारत का प्रसिद्ध मेला है। इस मेले से श्रृद्धा एवं आपसी समरसता की वो धारा बहती है, जिसे देखने के लिए लोग दूर दराज से आते हैं। नौचंदी मेला हिंदू -मुस्लिम एकता को सुदृढ बनाता हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत प्रदीप सक्सैना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें