फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पादों का पेटेंट कराकर बनाएं अलग पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पादों का पेटेंट कराकर बनाएं अलग पहचान
विज्ञापन

- उद्यमियों को एक्सपर्ट ने दिए पेटेंट, डिजाइन कॉपीराइट, ट्रेड मार्कस के लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी
- मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में हुआ वर्कशॉप का आयोजन

मेरठ। अगर आपने कोई नया इनोवेशन किया है। यानि ऐसा उत्पाद बनाया है जो किसी और ने नहीं बनाया तो आप इस उत्पाद को देश और दुनिया में कैसे पहचान दिला सकते हैं। कोई दूसरा उसका इस्तेमाल न करे इसके लिए देश-विदेश में उसका पेटेंट करा सकते हैं। अगर कोई आपके फॉर्मूले की नकल करता है तो इसमें कानूनन क्या प्रावधान है। इन तमाम बातों के बारे में मंगलवार को पेटेंट अटॉर्नी एक्सपर्ट ने उद्यमियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
एमएसएमई इकाईयों में आविष्कार को बढ़ावा देने के लिए उत्पादों की साख, गुणवत्ता बढ़ाने हेतु एमएमएमई आगरा द्वारा बौद्घिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आईआईए मेरठ चैप्टर एवं उद्योग एवं व्यापार मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से आईआईए भवन मोहकमपुर में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई विकास संस्थान आगरा के निदेशक आरकेकपूर ने कार्यक्रम की उपयोगिता एवं इसके उद्देश्य पर चर्चा की। आईआईए मेरठ चैप्टर केचेयरमैन अतुल भूषण गुप्ता ने इंडस्ट्री की आवश्यकता पर जोर दिया। पीपीडीसी मेरठ के प्रधान निदेशक सुनील गुप्ता और उपायुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार कौशल ने योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. शीतल वोहरा ने ट्रेड मार्कस और कॉपीराइट की उपयोगिता लेने की प्रक्रिया से उद्यमियों को अवगत कराया। राहुल देव पेटेंट अटार्नी ने पेटेंट और डिजायन पर चर्चा की। इस दौरान उद्यमियों द्वारा पूछे गए सवालों के एक्सपर्ट ने जवाब दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएसएमई विकास संस्थान आगरा के सहायक निदेशक बृजेश यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौकेपर अभिषेक जैन, हाजी मोहम्मद शाहिद, यासीन, सदन कुमार जैन, एएन मल्होत्रा, तनुज गुप्ता और हरेंद्र आत्रे आदि उद्यमियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें