फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दस मार्च तक ट्रेनें रहेंगी बा धित

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से दस मार्च तक ट्रेनें रहेंगी बाधित
विज्ञापन


- खतौली से मुजफ्फरनगर तक अंतिम चरण में चलेगा दोहरीकरण कार्य
- दस मार्च से शुरू हो जाएगा मेरठ से मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण

मेरठ। खतौली से मुजफ्फरनगर तक चल रहे दोहरीकरण कार्य दोहरीकरण कार्य के चलते आज से दस मार्च तक ट्रेनों को बाधित किया जाएगा। दस मार्च से मेरठ से मुजफ्फरनगर तक यह ट्रैक शुरू हो जाएगा। दोहरीकरण होने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ जाएगी। वहीं, ट्रेनों की लेटलतीफी भी दूर होगी। मेरठ से खतौली तक का दोहरीकरण पिछले साल पूरा कर लिया गया था।
मेरठ से टपरी तक 107 किलोमीटर ट्रैक का दोहरीकरण कार्य किया जाना है। मुजफ्फरनगर तक दोहरीकरण हो जाने के बाद 55 किलोमीटर के ट्रैक का दोहरीकरण पूरा कर लिया जाएगा। मेरठ से खतौली के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इसमें कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है। इसके लिए अलग-अलग तिथि तय की गई हैं।
विज्ञापन


यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
27 फरवरी से दस मार्च तक दिल्ली जंक्शन से अंबाला कैंट तक चलने वाली इंटरसिटी और दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर रद्द रहेगी। इसके अलावा आनंद विहार से माता वैष्णों देवी धाम तक जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी, सात और दस मार्च को रद्द रहेगी। वहीं, माता वैष्णों देवी से आनंद विहार को जाने वाली स्पेशल ट्रेन एक, पांच और आठ मार्च को रद्द रहेगी।

यह ट्रेन मेरठ से नहीं जाएंगी
दोहरीकरण कार्य के चलते मेरठ से जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। यह ट्रेनें दिल्ली से चलकर वाया शामली-टपरी होते हुए निकाली जाएंगी। इसी रूट से ही वापस लौटेंगी। इनमें देहरादून-मदुरै सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक, चार और आठ मार्च, वलसाड़-हरिद्वार एक्सप्रेस पांच मार्च, बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार एक्सप्रेस छह मार्च, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस पांच और आठ मार्च, ओखा-देहरादून उत्तरांचल एक्सप्रेस आठ मार्च, नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस नौ और 10 मार्च, कोचुवली-देहरादून एक्सप्रेस आठ मार्च, इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस नौ मार्च, जनशताब्दी दस मार्च, उत्कल एक्सप्रेस आठ मार्च, जालंधर सिटी-नई दिल्ली सुपर एक्सप्र्रेस दस मार्च, देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस दस मार्च को बाधित रहेंगी।
विज्ञापन


मेरठ से चलेगी नौचंदी
आज से सहारनपुर से इलाहाबाद के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस का संचालन मेरठ सिटी से किया जाएगा। दस मार्च तक नौचंदी मेरठ से ही चलेंगी और यहीं से ही समाप्त होगी। वहीं, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर, कालका-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर सहारनपुर से दिल्ली के बीच छह से 10 मार्च तक रद्द रहेंगी। वहीं, अंबाला कैंट-दिल्ली जंक्शन मेमू भी सहारनपुर से दिल्ली के बीच 27 फरवरी से दस मार्च तक रद्द रहेगी।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें