फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और बाइक की टक्कर में पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। कार और बाइक की टक्कर होने में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। धामपुर निवासी विजय वर्मा 42 साल के थे। घटना का पता लगने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पुत्र की ओर से पुलिस में रिपोर्ट कायम कराई गई है। चालक मौके पर ही कार को छोड़ कर फरार हो गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धामपुर के मोहल्ला खारी बाजार निवासी मृतक के पुत्र मोहित ने बताया कि वह और उसके पिता विजय वर्मा (42) दोनों बाइक से किसी काम से रामनगर गए थे। जब वह बाइक से घर वापस आ रहे थे तो रास्ते में रेहड़ थाने के गांव अल्हैपुर के मोड़ पर एक कालेज के पास सामने से तेज गति से आ रही कार और उनकी बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर जबरदस्त होने से उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवे पर गिरने से वह और उनके पिता विजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्हें उपचार को ले जाने का प्रयास किया जा रहा था तो उसके पिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर कुछ ही देर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। चालक कार को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। एसओ सनोज कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया कि दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें