खरखौदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर चल रहा है। इसमें तीसरे दिन शनिवार को प्रथम सत्र में गंगा मंथन पर भाषण, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें आंचल कश्यप ने पहला, रजिया ने दूसरा व चाइना ने तीसरा स्थान पाया। अक्षिता द्वारा गंगा पर एक नाटिका प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेखा रानी तिवारी ने गंगाजल को पवित्र बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. गीता गुप्ता ने गंगाजल को पवित्र रखने के कई उपाय भी बताए। दूसरे सत्र में डॉ. संदीप यादव ने लघु बचत पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किया। स्वयं सेविकाओं को बचत के लाभ, महत्व व तरीकों को विस्तार से बताया। ड़ॉ. सुमन सिंह, ड़ॉ. नीलम सिंह, ड़ॉ. राधेश्याम, ड़ॉ. नरेंद्र कुमार, ड़ॉ. शैलजा समेत सभी लोग मौजूद रहे।