फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का गठबंधन प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों पर जीत कर रिर्कोड बनायेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा-बसपा के बगैर केंद्र में सरकार असंभव : आबदी
विज्ञापन


गांव रसूलपुर धौलड़ी में सपा की सभा को संबोधित करते हुए मौलाना जावेद आबदी ने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगा। दोनों पार्टियों के बगैर केंद्र की सरकार नहीं बनेगी।
जिला पंचायत सदस्य शफीक अहमद के कार्यालय पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सपा सरकार में पूर्व राज्य मंत्री मौलाना जावेद आबदी ने कहा कि सपा बसपा गंठबंधन से भाजपा बेचैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश और केंद्र की सरकार ने गरीबों और किसानों का शोषण किया है। जीएसटी और नोटबंदी से अब तक भी पूरा देश परेशान है। इनसे छोटे उद्योग और व्यापार बंद हो गए। सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प हो चुकी है। फर्जी मुठभेड़ कर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था ठीक होने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें