कोहरे से ट्रेन विलंब से पहुंची
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली शामली रेल मार्ग पर पैसेंजर ट्रेन अपने समय से एक घंटा लेट स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची।