घर से मजदूरी करने निकला युवक लापता
सरधना। मोहल्ला आजादनगर निवासी एक युवक बुधवार को सुबह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। आस मोहम्मद घर से मजदूरी करने के लिए घर से निकला। शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास छानबीन की। परिजनों ने थाने में आस मोहम्मद की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि लापता युवक की तलाश कराई जा रही हैं।