फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। खैरनगर दवा व्यापार एसोसिएशन की मंगलवार को बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार नए-नए नियम बनाकर दवा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी दवा व्यापारी 20 सितंबर से 27 सितंबर तक काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह कोछड़ और संचालन करते हुए महामंत्री मोहिउद्दीन अहमद गुड्डू ने कहा कि 28 सितंबर को ई-फार्मेसी के जरिए दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ ऑल इंडिया आर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) द्वारा बंद को अपना पूरा समर्थन देते हुए दवाओं की दुकानों को बंद करने की रणनीति बनाई गई है। सरकार वर्ष 1945 में बने अधिनियम के विरुद्ध नए-नए कानून बनाकर लगातार दवा व्यापारियों के उत्पीड़न पर उतारू है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि सरकार दवाओं की ऑनलाइन बिक्री को बढ़ावा दे रही है, जो न तो दवा व्यापारियों के हित में है और न ही उपभोक्ताओं के। बैठक में सतीश कुमार डिंपी, अरुण शर्मा, सुशील गर्ग, दमनजीत सिंह कोछड़, हैदल अली, विपिन राणा, विष्णु कुमार, धीरज आहुजा, राकेश कश्यप, मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें