मेरठ। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) द्वारा डेयरी उद्यमिता विकास योजना की जानकारी के लिए जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के निदेशक दीपक शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
उन्होंने संबोधन में कहा कि भारत सरकार की योजना का प्रचार-प्रसार कर लाभार्थियों को ऋण सुविधाएं प्रदान करें। जिससे लोग योजना का अधिक लाभ उठा सकें। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक रवि शंकर शर्मा ने पीपीटी के जरिये सरकार द्वारा संचालित अनुदानित योजना की जानकारी दी। बताया कि कम से कम दो और अधिकतम दस पशुओं के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। अनुसूचित जाति-जनजाति के लाभार्थियों को 33 प्रतिशत का अनुदान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। कार्यशाला में एलडीएम अविनाश तांती, रविकांत अंगरीश, बीडी पांडेय, मनोज शर्मा आदि ने विचार रखे।