फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते ढहे दो मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो मकान ढहे, मां व तीन बच्चे घायल
विज्ञापन

मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के पतला कस्बे में शनिवार सुबह बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। हादसे में मां और उसके तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम चारों को गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। एसडीएम ने मौका मुआयना किया है।
पतला कस्बे में ज्ञानेश्वर सिंह पुत्र ओमकार परिवार सहित रहते हैं। ज्ञानेश्वर परतापुर में मजदूरी करता है। ज्ञानेश्वर के अनुसार, शनिवार सुबह वह काम पर निकल गया। कई दिनों से हो रही बारिश के चलते सुबह करीब आठ बजे छत गिर गई। इसकी चपेट में आकर ज्ञानेश्वर की पत्नी मंजू (35), तीन बच्चे मुस्कान (12), शिवानी (9) व शिवा (6) आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाल कर नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। उधर, मोदीनगर के ब्रह्मपुरी कालोनी निवासी पवन चौधरी पुत्र प्रीतम सिंह के मकान का पिछला हिस्सा गिर गया। समय रहते परिवार के सभी सदस्यों को बाहर निकाल लिया गया था। एसडीएम पवन अग्रवाल ने पीड़ित परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रहमपुरी में तीन घरों में आईं दरारें
पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के चलते शहर के आधा दर्जन मकानों में दरारें आ गई। ब्रह्मपुरी कालोनी में सुभाष पुत्र दरिआल सिंह, हरेंद्र, सुशील व हरिराज के मकान शामिल हैं। भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच व एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने दरार पडे़ मकानों में रह रहे लोगों को समझाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें