फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में चिकित्सकों ने 225 लोगों की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

जौहड़ी स्थित बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज परिसर में शनिवार को विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर आयोजित निशुल्क लिवर जांच शिविर में नोएडा के चिकित्सकों ने 225 महिला और पुरुषों की जांच की।
इस शिविर का शुभारंभ जौहड़ी रायफल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजपाल सिंह ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर नोएडा स्थित मेट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुपम टंडन ने लिवर जनित बीमारियों के कारण और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कहा लिवर रोगी को शराब नहीं पीनी चाहिए। उन्होंने पेट और लिवर संबंधी बीमारी के प्रति जागरूक किया और कहा कि समय पर इलाज कराने पर बीमारी पर काबू पाया जा सकता है, इसलिए हम सबको को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए, तभी हम लंबी आयु प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने जागरूक लोगों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने रोगियों की जांच कर सलाह भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में आसपास के कई गांवों से पहुंचे 225 महिला और पुरुषों के रक्त से हेपेटाइटिस जांच, लिवर की मशीन द्वारा फाइब्रोस्केन जांच और टीकाकरण किया। इसमें डॉ. अनुपम टंडन, डॉ. मोनिका खरे, डॉ अनमोल, विकास कुशवाहा, अशोक रावत, कालूराम, ज्ञान प्रकाश, सादिक, यूसुफ आदि ने लोगों की जांच की। इस दौरान दादी चंद्रो, दादी प्रकाशो तोमर, साई कोच नीतू श्योराण, सोहन पाल, रविदत्त शर्मा, मीना कुमारी, राजेंद्र पाल तोमर, दीक्षा श्योराण आदि भी मौजूद रही। इस दौरान शूटरों ने तख्ती पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें