फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 और 12 अगस्त को मेरठ में होगी भाजपा कार्य समिति की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 11 व 12 अगस्त को मेरठ में होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 12 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी आएंगे। यह निर्णय बुधवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुई प्रदेश पदाधिकारियों व मंत्रिमंडल के सदस्यों की बैठक में लिया गया। बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि आज की बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों व पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में वार्ता हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें