फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय वन में बच्चों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है पेड़ : सांसद
मेरठ। वन विभाग की तरफ वन महोत्सव के दौरान संजय वन में मंगलवार को पौधे रोपे गए। कई स्कूलों के बच्चों के साथ सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने पौधरोपण किया। वन महोत्सव के मौके पर सांसद ने कहा कि प्राचीन समय से ही पेड़ों की पूजा की जाती है। इनका बहुत महत्व है। उन्होंने कहा कि पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। बताया कि बेल के वृक्ष, फल और बेलपत्र की महिमा इतनी है कि वह शिवजी पर चढ़ाए जाते हैं। कदम वृक्ष श्रीकृष्ण को बहुत प्यारा था। अशोक के वृक्ष शुभ और मंगलदायक हैं। पेड़ हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को घर के उत्तर में पलास, पूर्व में बड़, दक्षिण में शाम और पश्चिम में अश्वतथ के पौधे लगाने चाहिए। घर में फूलों का बगीचा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन हजार पौधे लगाने वाला मनुष्य भूत और भावी पितरों को मोक्ष दिलाने में सहायक होता है। मतस्यपुराण का उल्लेख करते हुए बताया कि दस पुत्रों का पुण्य एक पौधा लगाने से हो जाता है। डीएफओ अदिति शर्मा ने बच्चों सेे कहा कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा जरूर रोपे। उसकी पूरी देखभाल करो। इस दौरान सांसद ने पिछले साल स्थापित की गई नवग्रह वाटिका का निरीक्षण किया। पौधों की अच्छी देखरेख के लिए डीएफओ अदिति शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन

वन महोत्सव के मौके पर हर्ष गोयल, जितेंद्र सागर, डॉ. चरन सिंह, रमेशपाल, सुनील वर्मा, आदित्य शर्मा, राजीव गोयल, परमानंद तोमर, नरेश, बिजेंद्र सागर और प्रमोद दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें