फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पार्क में छात्रों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

मेरठ। डीएन इंटर कॉलेज में मिशिका सोसायटी द्वारा संचालित आदर्श रोड सेफ्टी ऑडिटोरियम एवं ट्रैफिक पार्क में छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। रोड सेफ्टी क्लब के प्रशिक्षकों के द्वारा डीएन इंटर कॉलेज के वालिंटियर छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

डीएन के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण देने की यह अच्छी पहल है। छात्रों को आदर्श वालिंटियर बनने के लिए आगे आना चाहिए। मिशिका सोसायटी के चेयरमैन अमित नागर ने कहा कि सबसे पहले डीएन इंटर कॉलेज के छात्रों को ही वालिंटियर बनाना है। यह स्कूल पूरे देश में आदर्श स्कूल बनेगा। इस दौरान सड़क संकेत चिन्ह के बारे में जानकारी दी गई। दुघर्टना होने के कारण की वीडियो एवं दुघर्टना से बचाव के लिए भी जानकारी दी गई। आदर्श ट्रैफिक पार्क में चौराहों पर लगी लाल, नीली और हरी बत्ती के बारे में जानकारी दी गई। जेब्रा क्रासिंग के बारे में भी जानकारी दी। आदर्श ट्रैफिक पार्क में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग स्कूलों के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान अमित तिवारी, मीनाक्षी जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें