रोटरी क्लब मेरठ स्टार्स का अधिष्ठापन समारोह
मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ स्टार्स का अधिष्ठापन व सम्मान समारोह शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार में हुआ। आयोजन में क्लब के नए पदाधिकारियों ने शपथ ली। आशीष धस्माना 2018-19 के नए अध्यक्ष बने। शुभारंभ मुख्य अतिथि विशाल अग्रवाल एवं निर्वाचित मंडलाध्यक्ष हरि गुप्ता ने किया। निवर्तमान अध्यक्ष संजय अग्रवाल को रोटरी कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया। वर्षभर श्रेष्ठ कार्यों के लिए भी सम्मानित किया गया। क्लब की 12 एनिस व अन्य सदस्यों का स्वागत किया। 2018-19 के सचिव प्रणव बने। वर्तमान सचिव पंकज मित्तल ने क्लब द्वारा किए गए कार्यों का विस्तार से विवरण दिया। इस अवसर पर 100 से अधिक ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधे वितरित किए गए। दो जुलाई को क्लब द्वारा रजपुरा के प्राथमिक विद्यालय राजपुरा में ’ई लर्निंग किट’ जिसमें बड़ी एलईडी स्क्त्रस्ीन व सॉफ्टवेयर देने की घोषणा की। उन्होंने अन्य सभी रोटरी क्लब से भी अह्वान किया कि जल्द ही सभी क्लब मिलकर मेरठ शहर के लिए बड़ी सामुदायिक योजना तैयार करे। जिससे अधिक से अधिक जरूरत मंद परिवार लाभांवित हों। क्लब की मासिक समाचार पत्रिका ’आमंत्रण का भी विमोचन’ हुआ। पत्रिका के संपादक वीरेंद्र शर्मा, उपसंपादक रंजना धस्माना, अनिका गुप्ता व योगेश अग्रवाल ने पत्रिका में सहयोग दिया। क्लब के पूर्व अध्यक्ष अजय वीर गर्ग एवं इंदु भाभी को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दी गयी।’डिजिटल क्रांति के जनक’ रो. मृदुल गोयल को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। अरविंद शर्मा, योगिता अग्रवाल, डॉ. राजीव शेखर, प्रियंका मित्तल, वीरेंदर शर्मा, अमित मित्तल, आनंद भसीन, आशुतोष, अतुल, अजयवीर, नेम सिंहपंकज अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, नीरज मित्तल, मनोज गुप्ता, निखिल अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। संचालन प्रीतिश कुमार सिंह ने किया। संजय अग्रवाल ने आभार दिया।