फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बननी शुरू हुई घंटाघर की सड़क, मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर की तरफ आखिरकार सड़क बननी शुरू हो गई। अमर उजाला ने इस जनसमस्या के निस्तारण को लेकर अभियान चलाया था। इस सड़क के बनाए जाने से जहां स्थानीय लोगों की समस्या खत्म होगी। वहीं, घंटाघर से निकलने वाले लोगों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

जब भी बरसात होती तो दिल्ली रोड स्थित रेलवे रोड चौराहे से घंटाघर के बीच तक सड़क पर जल भराव हो जाता था। जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता था। बरसात में कई बार यहां दो पहिया वाहन चालक भी पानी में गिरते रहे हैं। पिछले कई माह से इस सड़क में गड्ढे हो गए, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा था। अमर उजाला ने इस सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया। करीब एक सप्ताह पहले ही इस सड़क को पहले की तुलना में पत्थर डालकर ऊंचा उठाया गया है। जिससे बरसात में सड़क पर पानी न भर सके। रविवार रात को सड़क का निर्माण शुरू हो गया।
विज्ञापन


खास बातें:
अमर उजाला ने चलाया था अभियान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें