फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉक करने वालों की गांधी बाग में फ्री इंट्री, सिटीजन पार्क चमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉक करने वालों की गांधी पार्क में फ्री एंट्री
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड ने अब वॉक करने वालों के लिए गांधी बाग में सुबह और शाम फ्री एंट्री कर दी है। सीनियर सिटीजन पार्क को चमका दिया गया है। यहां घूमने वाले लोगों का कहना है कि ट्रैक पर वॉक करते हुए यहां माल रोड से ज्यादा सुकून मिलता है।
13 सालों से माल रोड को टैंक चौराहा से भगत चौक तक सुबह और शाम को डेढ़-डेढ़ घंटे के लिए बंद कर दिया जाता था। कुछ लोगों के घूमने की वजह से हजारों लोगों को परेशान होना पड़ता था। रक्षा मंत्रालय के आदेश के बाद हाल ही में देश के सभी कैंट इलाकों में बंद रास्ते खोल दिए गए हैं। ऐसे में माल रोड को भी लोगों के लिए खोल दिया गया है। वहीं, कैंट बोर्ड ने लोगों के घूमने के लिए गांधी बाग में सुबह और शाम को एंट्री फ्री कर दी है। गांधी बाग में 18 हजार के करीब पेड़-पौधे हैं। यहां पर विभिन्न प्रजातियों की पक्षियों की भरमार है। सुबह और शाम को पक्षियों की चहचाहट यहां आने वालों की सारी थकान दूर कर देती है। सोमवार को यहां पत्नी सांची के साथ घूमने पहुंचे सचिन ने बताया कि गांधी पार्क में आकर बहुत सुकून मिलता है। शौबीर सिंह ने बताया कि माल रोड से यहां व्यवस्था बहुत अच्छी है। सोमवार को यहां बनाए गए सीनियर सिटीजन पार्क को चमका दिया गया है। जल्द ही पार्क में लगी ऑॅक्सीजन मशीन को भी चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


टूटे पेड़ से बनाया सेल्फी प्वाइंट
गांधी पार्क में कुछ दिन पहले एक पेड़ टूटकर गिर गया था। टीम ने इस पेड़ को काटकर इसके हिस्सों को जमीन में इस तरह से लगा दिया है कि लोग यहां पर सेल्फी लेने लगे हैं। इसी तरह टूटे पेड़ से कैंट बोर्ड ने डेयरी फार्म रोड पर वुड पार्क को सजाया हुआ है।
विज्ञापन


दिन में खुलेगा खटकाना पुल
सोमवार को कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा, सदस्य रिनी जैन, बुशरा कमाल, नीरज राठौर, अनिल जैन और धर्मेंद्र सोनकर ने पश्चिमी यूपी सब एरिया कमांडर से मुलाकात की। उन्होंने माल रोड और दूसरे रास्तों की तर्ज पर खटकाना पुल वाले रास्ते को भी खोलने की बात कही। कमांडर ने कहा कि दिन में हल्के वाहनों के लिए इस रास्ते को खोल दिया जाएगा। लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते रात में बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें