फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क पर रोडवेज, दिल्ली रोड पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड का जाम भी मुसीबत बना है। रविवार को भी दिल्ली रोड पर अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। भैसाली बस अड्डे के सामने बीच सड़क पर रोडवेज बसें खड़ी होने से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

दोपहर के समय भैसाली बस अड्डे से लेकर बेगमपुल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस अड्डे के बाहर भी आड़े तिरछे वाहन जाम में फंस गए। बेगमपुल से जीरो माइल तक भी जाम का यही हाल रहा। सड़क पर अवैध तरीके से ऑटो, ई रिक्शा और अन्य वाहन खड़े होने से जाम की समस्या बनी रही। शाम होते ही दिल्ली रोड पर मेट्रो प्लाजा और फुटबाल चौक पर भी वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास अवैध कट पर भारी वाहन मुड़ने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें