फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित उत्पीड़न के विरोध में संघप्रिय गौतम से मिलेंगे गोपाल काली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस दलितों पर कर रही है अत्याचार: गोपाल काली
मेरठ। दो अप्रैल को दलितों के हिंसक विरोध के बाद दलित समाज पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ पूर्व विधायक गोपाल काली भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम से मिलेंगे। पूर्व विधायक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हिंसक विरोध के बाद पुलिस दलित समाज पर अत्याचार कर रही है। बेगुनाह युवकों को पकड़कर जेल भेजा गया है। डर और खौफ के चलते सैकड़ों परिवार शहरों और गांवों से पलायन कर गए हैं। दलित इलाकों में डर और भय का माहौल है। दलितों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम को फोन पर पूरी जानकारी दी थी। सोमवार को उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल संघ प्रिय गौतम से मुलाकात करेगा और समस्त प्रकरण की जानकारी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें