मेरठ। मेरठ डिपो रोडवेज के एआरएम अनिल शुक्ला ने बताया कि बुधवार को शामली से मेरठ आ रहे शामली निवासी अभित बंसल पुत्र अनुज बंसल का बैग भूल से बस की सीट पर ही छूट गया था। वह बैग चालक मनोज और परिचालक राहुल के हाथ लग गया। इस बीच बस में बैग छूटने के बाद बदहवास हालत में पहुंचे अभित ने इसकी जानकारी उन्हें दी। जिस पर बस स्टाफ ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग अभित को वापस कर दिया। बैग में नकदी और जरूरी कागज थे। अभित ने स्टाफ की ईमानदारी के लिए धन्यवाद किया। साथ ही परिवहन मंत्री को ट्वीट कर आरएम एसके बनर्जी और एआरएम अनिल शुक्ला का भी आभार जताया।