पीटीएस सहित कई विभागों पर निगम का 25 करोड़ बकाया
मेरठ। नगर निगम प्रशासन ने हाउस टैक्स वसूली को लेकर सख्ती कर दी है। निगम का कई विभागों पर करीब 25 रुपये बकाया चल रहा है। ऐसे में निगम ने सभी को नोटिस जारी किए हैं। वहीं आरसी जारी करने की भी तैयारी चल रही है।
वित्तीय वर्ष खत्म होने को है। कम राजस्व वसूली पर नगर निगम को शासन में भी फटकार लग चुकी है। ऐसे में जहां प्राइवेट भवन स्वामियों पर शिकंजा कसा जा रहा है तो वहीं सरकारी भवनों से भी हाउस टैक्स वसूली शुरू कर दी है। कर अधीक्षक नरेश सिवालिया का कहना है कि अधिकतर सभी विभागों पर पिछले कई साल का हाउस टैक्स बकाया है। सभी को नोटिस भेज दिए गए हैं। कई विभागों ने बकाए की डिमांड को लेकर शासन को पत्र भेजे जाने की बात कही है।
विभाग बकाया धनराशि
वाणिज्यकर 43 लाख 53 हजार 984 रुपये
मंडी 67 लाख
बिजली 22 करोड़
एमडीए 15 लाख
स्टेडियम 22 लाख 26 हजार 333 रुपये
पीटएस 1 करोड़ 48 लाख 58 हजार रुपये