फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार व बाइक की भिडंत में महिला की मौत, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा।
विज्ञापन

हाईवे स्थित शोभापुर गांव के सामने शुक्रवार दोपहर एक कार बाइक में टक्कर मारते हुए दूसरी कार के बोनट पर जा गिरी। इसमें एक महिला की मौत हो गई और करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र स्थित गांव पैंगा निवासी अंकित चौधरी पुत्र नकुल चौधरी और जानी निवासी नीरज उर्फ नीशु पुत्र जगपाल सिंह परतापुर स्थित दीवान इंस्टीट्यूट में एलएलबी के छात्र हैं। दोनों दोस्त शुक्रवार दोपहर कार (बलेनो) से कैंट रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद निवासी संजय शर्मा आई 20 कार से पत्नी रीना शर्मा, बहन सीमा व चालक भानु प्रताप सिंह के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे। इसके अलावा पल्हैड़ा निवासी सोनू पुत्र जगपाल सिंह अपनी पत्नी दीपा के साथ बाइक से परतापुर से आ रहा था।
विज्ञापन

इस दौरान हाईवे पर शोभापुर गांव के सामने बलेनो कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस पर बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए। इसके बाद बलेनो अनियंत्रित होकर हवा में उड़ती हुई सड़क के दूसरी ओर आई-20 कार के ऊपर आगे बोनट पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार सोनू की पत्नी दीपा (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सोनू, अंकित, नीरज, संजय शर्मा, रीना शर्मा, सीमा शर्मा, भानु प्रताप घायल हो गए।
हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा। सूचना पर इंस्पेक्टर दीपक शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव को पीएम के लिए भिजवाया। साथ ही घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां सोनू, अंकित, नीरज व रीना की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें सुभारती हॉस्पिटल के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु किया। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मामले में अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। बताया गया है कि आई 20 सवार संजय शर्मा अपने बड़े भाई की अस्थियां प्रवाह कर हरिद्वार से लौट रहे थे।
विज्ञापन


दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल
कंकरखेड़ा। गांव सलाहपुर निवासी राकिब पुत्र जाकिर अपनी भाभी वरीशा पत्नी आजाद के साथ बाइक पर सवार होकर भोजपुर से गांव जा रहा था। रास्ते में रोहटा रोड पर दिलवारा गांव के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इस पर राकिब, वरीसा समेत दूसरी बाइक पर सवार गड़ीना निवासी हीर सिंह और उसकी पत्नी गुड्डी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें