मेरठ। मेरठ सिटिजंस फोरम द्वारा पांच दिसंबर को होटल ब्रॉडवे इन में मेरठ सिटी डेवलपमेंट पर पहला सम्मेलन आयोजित होगा।
रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में फोरम के सचिव गौरंग संगल ने बताया कि सम्मेलन जनाग्रह सेंटर ऑफ सिटीजन एंड डेमोक्रेसी द्वारा आयोजित होगा। मेरठ शहर के गौरवशाली इतिहास के बाद भी आज बुनियादी सुविधाओं का ढांचा लकवा ग्रस्त है। शहर के प्रमुख मुद्दों पर जहां विशेषज्ञ राय देंगे, वहीं संबंधित विभागों के वक्ता अपना पक्ष रखेंगे। सम्मेलन को चार सत्रों में बांटा गया है। जिसमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल, आयुक्त मेरठ डॉ. प्रभात कुमार, पीवीवीएनएल एमडी पवन कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता केबी वार्ष्णेय, कार्यकारी अभियंता मोईनुद्दीन, जल निगम अधिकारी केपी सिंह, नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान, पीडब्लूडी अधिकारी प्रताप सिंह, एमडीए अधिकारी पीपी सिंह सहित बंगलूरू, दिल्ली, इंदौर से विशेषज्ञों की टीम सम्मेलन में पहुंचेगी।