ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेरठ। परीक्षितगढ़ निवासी राकेश सोमवार दोपहर मेरठ से सामान खरीदकर बाइक से अपने घर जा रहा था। गढ़ रोड पर काली नदी के पास सामने से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक काफी दूर तक सड़क पर घिसटकर जमीन पर गिर पड़ा। एसओ मेडिकल ब्रजेश कुमार का कहना है कि घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।