आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी
मेरठ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट परिसर पर शनिवार को 33वें दिन भी महिलाओं का धरना जारी रहा। मानदेय बढ़ाए जाने और समस्याओं का निराकरण करने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरने पर बैठी हैं। जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण महिलाओं को अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं शासन उनकी मांगों पर विचार तक नहीं कर रहा है। शहर अध्यक्ष तृप्ती गुप्ता, शशी त्यागी, परमजीत, रीता जैन, पुष्पा देवी, बाला, सुमन देवी आदि मौजूद रहीं।