फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी प्रमुख पर रासुका के विरोध में उतरा रालोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रालोद ने शब्बीरपुरा कांड के बाद चर्चित हुए भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण पर रासुका लगाए जाने पर प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की है। इस संबंध में मंगलवार को पार्टी की एससी-एसटी प्रकोष्ठ के पश्चिमी यूपी इकाई अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी के नेतृत्व में रालोद प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम मांग ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

खजूरी ने कहा कि चंद्रशेखर उर्फ रावण और उसके साथियों पर प्रदेश सरकार द्वारा लगाई गई रासुका असंवैधानिक और गैर कानूनी है। चंद्रशेखर को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है, लेकिन प्रदेश सरकार रासुका लगाकर उसे जेल से नहीं निकलने देना चाहती। रालोद इसे सहन नहीं करेगा। ज्ञापन में रासुका हटवाने की मांग की गई है। इस मौके पर पूर्व संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, पूर्व विधायक परवेज हलीम, जिलाध्यक्ष राहुल देव, राजेंद्र चिकारा, सुनील रोहटा, योगेश फौजी, विनय मल्लापुर, पप्पू गुर्जर, इंद्रपाल सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें