मेरठ। निकाय चुनाव को लेकर बसपा नेताओं ने भी कमर कसनी शुरू कर दी है। रविवार को बहुजन समाज पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में चुनाव को लेकर बसपाईयों ने आगे की रणनीति बनाते हुए बैठक की। पार्टी में वापस आए कांति प्रसाद को जिला प्रभारी मनोनीत किया गया है।
मीटिंग में महापौर पद की प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने कहा कि जनता उनके साथ है। उन्हें जो समर्थन मिल रहा है, उससे उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सर्व समाज का वोट बसपा को मिल रहा है। खासतौर पर मुस्लिम, दलित बसपा की नीति से प्रभावित है। याकूब कुरैशी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल से जनता परेशान है। ऐसे में जनता बदलाव जाती है। मेयर के चुनाव में बसपा अपना परचम लहराएगी। जिलाध्यक्ष मोहित कुमार, हाजी शारिक, इनाम अंसारी, मंसूर उल इस्लाम, सोनू तानिया, बॉबी, वाहिद ख्वाजा, दिनेश काजीपुर, सत्यपाल सिंह पेपला, राकेश वर्मा, दारा सिंह प्रजापति, उदयवीर सिंह त्यागी, परविंदर सिंह भारती, अमल सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।