द आर्यंस में कैंप आयोजित
कंकरखेड़ा। हाईवे स्थित द आर्यन्स स्कूल में मंगलवार को एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षित-प्रशिक्षकों द्वारा बरमा-ब्रिज कमांडो नैट, जिल्लिंग, टैग ऑफ वार के अतिरिक्त अनेक रोचक एवं रोमांचक क्रिया कलाप कराए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कैंप का उद्देश्य छात्रों में सामान्य दौड़ कौशल, कौशल संतुलन, सामंजस्य स्थापित करना तथा दिशा ज्ञान कराना था। एमडीए अक्षय सिंह और प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।