कंकरखेड़ा। विजय दशमी पर क्षत्रिय विकास सभा ने खिर्वा रोड स्थित लॉयन फार्म हाउस में शस्त्र पूजन कर दशहरा मनाया। शुभारंभ मुख्यातिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. महेंद्र सिंह तंवर, एमएलसी ठा. हेमसिंह पुंडीर ने किया।
एमएलसी हेम सिंह पुंडीर ने कहा कि शस्त्र पूजन समाज के लोगों को जोड़ने के लिए सबसे उत्तम माध्यम है। मुख्यातिथि ठा. महेंद्र सिंह तंवर ने समाज के लोगों से शिक्षित और एकजुट होने का आह्वान किया। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। गीतांजलि सामाजिक संस्था के सचिव डॉ. शक्ति सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में भारत विद्या शिरोमणि अवार्ड मिलने और हिमांशु सोम को 100 मीटर दौड़ में स्टेट लेवल का अवार्ड मिलने पर सम्मानित किया। संरक्षक ठा. अर्जुन सिंह, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, ठा. यशपाल सिंह, तेजपाल सिंह, राज सिंह कुशवाहा, ठा. पूरन सिंह, ठा. ओपी सिंह, कमल ठाकुर, ठा. बृजेश सिंह, ठा. रविपाल सिंह, अनिल पुंडीर, अमरीष तोमर, कुालदीप सोम, जयवीर सिंह, सुरेश सोम आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राजपूत महासभा इकाई रोहटा रोड की ओर से रोहटा रोड स्थित राधा मोहन सत्संग भवन में शस्त्र पूजन किया गया। मुख्यातिथि राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. विजय पाल सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, कमल ठाकुर, ठा. जयवीर सिंह, ठा. संजीव पुंडीर आदि रहे। ठा. यशपाल सिंह, ठा. राजकुमार, डा. सरवन सोम आदि मौजूद रहे।
सादगी से मनाया पर्व
मेरठ। राजपूत भवन अजंता कालोनी में राजपूत महासभा की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने विजय दशमी महोत्सव सादगी के साथ मनाया। अध्यक्षता संगठन के बीसी कुशवाहा ने की। प्रेमपाल सिंह राघव, अर्जुन सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, अनूप सिंह, आनंद प्रकाश तोमर आदि रहे। वहीं, मंगल पांडे नगर के सामुदायिक विकास केंद्र में क्षत्रिय महासभा की ओर से दशहरा महापर्व आयोजित किया गया। अध्यक्षता जीत सिंह तोमर ने की। हवन उदयवीर सिंह द्वारा संपन्न कराया गया। क्षत्रिय समाज के लोगों ने शस्त्रों का पूजन किया। तारा सिंह सिसौदिया, नैनसिंह तोमर, प्रो. सुधीर पुंडीर, चित्रा सिंह, मीनाक्षी कौशल, नरेश तोमर, आशाराम चौहान, महिपाल सिंह, जयपाल सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
वहीं, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यालय शास्त्रीनगर में शस्त्र पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप तोमर, दिग्विजय चौहान, आंचल सिंह, तेजबहादुर आदि रहे। उधर समता सैनिक दल की जिला इकाई ने कार्यालय सोतीगंज में अशोक ने गोष्ठी की। अध्यक्षता उमेश कुमार जनसेवी ने की और संचालन राजेंद्र गौतम ने किया।