फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुसार में कच्चे रास्ते पर चलने को मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन

दोघट (बागपत)। पुसार गांव में बस स्टैंड तक जाने वाले रास्ता कच्चा होने के कारण ग्रामीणों की परेशानी हो रही है। बारिश के कारण रास्ते में कीचड़ हो गया है। ग्रामीणों ने इस पर खड़ंजा लगाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मार्ग से आधे गांव का आना-जाना है और यह गांव से बस स्टैंड तक जाता है। रास्ता कच्चा होने के कारण बारिश में इस पर कीचड़ हो जाता है। इससे ग्रामीणों का आना-जाना बंद हो जाता है। ग्रामीणों को बस स्टैंड पर जाने के लिए दूसरे मार्ग से होकर जाना पड़ता है। इसकी दूरी लंबी है। ग्रामीणों ने बताया बारिश के होने के 10-12 दिन तक इस रास्ते पर कीचड़ भरा रहता है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। उन्होंने ग्राम प्रधान से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक इस पर खड़ंजा लगाने की मांग की, लेकिन आज तक खड़ंजा नहीं लगाया गया। ग्रामीणों ने कहा यदि शीघ्र इस रास्ते को पक्का नहीं किया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इनमें शिवम, सुनील, सतेंद्र, आदेश, मोनू, मांगे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें