फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का बकाया भुगतान कराये जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने का बकाया भुगतान कराये जाने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। गन्ना किसानों के हित में भारतीय किसान आंदोलन का एक प्रतिनिधिमंडल गन्ना भवन पांडव नगर में जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला से मिला। अध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिले की सभी चीनी मिलों पर किसानों का गन्ने का बकाया है, जिससे किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि किसानों का बकाया भुगतान तत्काल कराया जाए और चीनी मिलें अक्तूबर के शुरू में संचालित की जाएं। इसके अलावा चीनी मिलों पर गन्ना तोल सुनिश्चित की जाए और गन्ना की घटतौली रोकने के लिये पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला गन्ना अधिकारी को दिया। इस दौरान ब्रिजेश चौहान, अनिल पबला, मो. फारूक, रामवीर सिंह, जयवीर सिंह, तजवीर सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें