फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी खराब है तो कंपनी से सीधे करें बात

विज्ञापन
विज्ञापन
एलईडी खराब है तो कंपनी से सीधे करें शिकायत
विज्ञापन


- ईईएसएल ने जारी किए मोबाइल नंबर, लगने के दो तीन दिन बाद ही खराब हो रही हैं लाइट


आपके काम की खबर

मेरठ। शहर में एलईडी लगाने के लिए ईईएसएल को ठेका दिया गया है। हालांकि ईईएसएल ने दो कंपनियों को कार्य बांट दिया है। शहर में एलईडी लगातार लगाई जा रही हैं, लेकिन एक दो दिन जलने के बाद शहर के कई इलाकों की एलईडी बंद हो गई हैं। ऐसे में कंपनी ने अब मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जहां लोग लाइट संबंधित शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

ईईएसएल ने एलईडी लगाने के लिए शहर को दो भागों में बांटा हुआ है। जोन एक के वार्डों में एलईडी लगाने और रखरखाव की जिम्मेदारी अंबुजा कंपनी को दी गई है। वहीं जोन दो के वार्डों की जिम्मेदारी शक्ति कंपनी के पास है। ये दोनों कंपनी शहर में सोडियन लाइटों के स्थान पर एलईडी लगाने का काम कर रही हैं। कई इलाकों में एलईडी लाइट एक दो दिन में खराब हो गईं। लोग लाइटों को ठीक कराने के लिए नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। वहीं नगर निगम अधिकारी एलईडी ठीक करने की जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। ऐसे में अब ईईएसएल ने दोनों कंपनियों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जहां लोग कॉल कर एलईडी लाइट संबंधी शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन


जोन एक में आने वाले वार्डों में एलईडी लाइट खराब होने पर 7455000378 (राजीव) और 7455000379 (गौरव) पर शिकायत की जा सकती है।
जोन दो में आने वाले वार्डों में एलईडी से संबंधित शिकायत करने के लिए 9105343620 (जीएल कुकरेती) 9105343630 (एजाज) पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें