फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सेंट्रल मार्केट में आवासीय भूखंडों पर व्यावसायिक निर्माण पर उच्च न्यायालय के ध्वस्तीकरण के आदेश पर व्यापारियों में घबराहट और असमंजस की स्थिति है। उन्होंने अवैध निर्माण के दौरान आवास विकास के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को मंडलायुक्त से मुलाकात के बाद बुधवार से बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ के अध्यक्ष किशोर वाधवा ने बताया कि जो व्यावसायिक भवन आज अवैध हो गए हैं, आवास विकास कार्यालय मेें इन सभी भवनों का रजिस्ट्रेशन व्यावसायिक भवनों में ही हुआ है। जबकि सभी प्रतिष्ठानों पर व्यावसायिक बिजली मीटर भी लगे हैं। जिसकी जानकारी वे मंडलायुक्त सहित सभी अफसरों को देंगे। कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं। जिसके चलते मार्केट में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
व्यापारियों ने अवैध निर्माण के समय तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिनके समय में सेंट्रल मार्केट में निर्माण हुआ। बुधवार से सेंट्रल मार्केट व्यापार संघ ने बाजार बंद कर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान भी कर दिया है। जिसको लेकर व्यापारी आवास विकास की सभी कॉलोनियों में सभा कर व्यापारियों को जोड़ने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

कार्रवाई तो निश्चित होगी
अधिशासी अभियंता दीप कुमार गुप्ता के अनुसार आवास विकास विभाग के अधिकारियों को किसी व्यापारी से कोई व्यक्तिगत समस्या नहीं है। अधिकारी उच्च न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहे हैं। नोटिस चस्पा किया है तो कार्रवाई तो निश्चित होगी। समय पूरा होने के बाद ध्वस्तीकरण और सीलिंग करने के लिए संबंधित सभी विभागों में तैयारी चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें