मेरठ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (अराजनैतिक) द्वारा रविवार को व्यापारी दिवस के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित काइट इंस्टीट्यूट में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और संगठन के प्रमुख संरक्षक सरदार नरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। संचालन करते हुए प्रदेश सचिव विष्णुदत्त स्वामी ने बताया कि यह मंडल व्यापारियों एवं उद्यमियों के लिए संघर्ष करके पूर्ण समर्पित रहता है। दिल्ली तक धरना प्रदर्शन किए जाते हैं। कोई अधिकारी या सरकार यदि व्यापारियों का उत्पीड़न करती है, तो उनके लिए भी संगठन हक की लड़ाई लड़ता रहा है।
इस अवसर पर नवीन गुप्ता, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, डॉ. सुनील गुप्ता (केएमसी हॉस्पिटल) सरदार नरेंद्र सिंह, सरदार राजवीर सिंह, नरेश कंसल, परविंद्र ईशु, प्राची मिश्रा, प्रह्लाद त्यागी, सरजीत सिंह, सुनील सोनी, विकास सेठी, सूरज गुप्ता, विनोद, मुकेश गोयल, विनोद जायसवाल, मुकेश गुप्ता को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष अमित अत्री, महामंत्री नीरज सिंह, मनीष शर्मा, राजकुमार त्यागी, विनोद त्यागी आदि मौजूद रहे।