वेदव्यासपुरी के किसानों ने मजदूरों को दौड़ाया
मेरठ। वेदव्यासपुरी योजना से जुडे़ किसानों ने रविवार दोपहर एमडीए योजना के तहत बनाऐ जा रहे आईटी पार्क, बिजलीघर पर काम कर रहे मजदूरों को दौड़ा दिया। किसानों का कहना था कि जब तक शताब्दीनगर योजना के तहत मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक एमडीए का कोई भी काम नहीं होने दिया जाएगा।
किसान अनिल चौधरी ने बताया कि कई सालों से एमडीए किसानोें को मुआवजा देने के नाम पर भ्रमित करता आ रहा है। लेकिन किसान अब चुप बैठने वाले नहीं हैं। वार्ता पर आश्वासन ही मिल रहा है। किसानों ने बताया कि यदि जल्द ही किसानों की मांग पूरी नही हुई तो किसान उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे, जिसका खामियाजा एमडीए को भुगतना पडेगा। इस दौरान गजेंद्र चौधरी, महेद्रं पार्षद, सतवीर,पप्पू, तेजपाल, सुभाष, ब्रहम सिंह, रामकिशन, संतराम, जगमाल सिंह, सिराजुद्दीन सहित सैेंकडो किसान मौजूद रहे।