मेरठ। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जम्मू-कश्मीर के मानवाधिकार आयोग को भंग करने की मांग की। जिला प्रमुख धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि जम्मू में हुए उपचुनावों के सेना अधिकारी ने पत्थरबाज को गाड़ी से बांधकर सबकी रक्षा की थी। कश्मीर के मानवाधिकार आयोग ने इसकी निंदा करते हुए पत्थरबाज को दस लाख के मुआवजे की घोषणा की। इससे पता चलता है कि आयोग पत्थरबाजों, अलगाववादियों एवं आतंकवादियों से मिला है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चहन सिंह बालियान, अवधेश शर्मा, शिवम प्रताप, अर्चित अग्रवाल, आकाश प्रजापति, मनमोहन शर्मा, शुभम गुप्ता, अवनीश मौजूद रहे।