मेरठ। सरकारी अस्पतालों में खामियों पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सीएमओ का घेराव किया। अस्पताल में कमियां दूर करने की मांग की।
भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि सरकारी अस्पताल में संबंधित डॉक्टरों के नाम व पद का बोर्ड लगा होना चाहिए। जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रजिस्टर काउंटर बढ़ाए जाएं। डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए कालोनियों में एंटी लार्वा स्प्रे कराया जाए। जिला जेल में दवाइयों का अभाव है, इसे दूर कराया जाए। इनके अलावा एंटी रेबीज इंजेक्शनों की पूर्ति की जाए। मेरठ में मलिन बस्तियों में चिकित्सा शिविर लगाए जाएं। जनरल वार्डो में भोजन और दूध की व्यवस्था की जाए, साथ ही सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई रहे। इस दौरान अंकित चौधरी, अभिषेक जैन, यश गुप्ता, तुषार जैन, शेखर चौधरी, सौरव पंडित, मोहित शिवाजी, हेमंत चावला, हर्ष ढाका, तनु कश्यप, नितिश भारद्वाज और विकास मौजूद रहे।