फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी के खिलाफ काला झंडा फहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी के खिलाफ काला झंडा फहराया
विज्ञापन

मेरठ(ब्यूरो)। जीएसटी के खिलाफ व्यापारी ही नहीं बल्कि धार्मिक संगठन भी विरोध में उतर आए हैं। अखिल भारत हिंदु महासभा ने एक जुलाई को भविष्य के लिए काला दिवस के रूप में मनाने और रात में अपने कार्यालय पर काला झंडा फहराने का निर्णय लिया है। शुक्रवार रात को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शर्मा ने काला झंडा फहराया। इनका कहना है कि भाजपा के द्वारा लागू किया जा रहा है जीएसटी कानून विदेशी है। जिस जीएसटी कानून का कुछ समय पहले भाजपाई विरोध कर रहे थे, उसी कानून को लागू करके अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष अखिल भारत हिंदु महासभा के कार्यालय पर 30 जून की मध्य रात्रि के बाद काला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत, सोनू पंडित आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें