फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11 महिलाओं को राष्ट्रीय महिला सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रा फाउंडेशन और राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच ने फूलबाग कॉलोनी में आयोजित किया सम्मान समारोह
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। चंद्रा फाउंडेशन और राष्ट्रीय काव्य संग्रह मंच के संयुक्त तत्वावधान में फूलबाग कॉलोनी में सम्मान समारोह हुआ। इसमें 11 महिलाओं को राष्ट्रीय महिला सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन प्रदीप अग्रवाल, चंद्रशेखर मयूर, मंगल सिंह मंगल, डॉ. नीलम मिश्रा तरंग सहित गणमान्य लोगों ने किया। कवयित्री रामकुमारी ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीलम मिश्रा तरंग और महेश हंसमुख ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य सम्मान राष्ट्रीय महिला सम्मान 2025 से सम्मानित 11 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें डॉ. नीलम मिश्रा तरंग, प्रोफेसर प्रमिला सिंह, रेखा गिरीश, अरुणा पवार, बीना मंगल उपमा दीप, डॉ. चुन्नी रस्तोगी, आशा त्यागी, नंदनी रस्तोगी, रीना खेड़ा, नीलम कुमार एवं रीना मित्तल आदि शामिल हैं। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवा सम्मान दीवान गिरि गोस्वामी, आरके भटनागर, सूर्यकांत त्रिवेदी, डॉ. किरण सिंह, सत्यपाल सत्यम, सुदेश सिंह दिव्य को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कवयित्री और कवि सम्मान रीना मित्तल, बीना मंगल, रामकुमारी शगुन, उषा भिंडवारिया, मनमोहन भल्ला एवं सुरेंद्र खेड़ा को विशेष सम्मान मिला। कार्यक्रम में चौधरी अशोक शकील सैफी, चौधरी रघुनंदन सरपंच, राजू वैद्य, प्रवीण बिहारी, भारत लाल, भरत लाल आनंद, अनिल कुमार, गंगाराम, बरखा देवी, जुगनू, भारती बिहारी, शशि खन्ना, डॉ. शशि खन्ना, धर्मपाल सिंह, हेमंत सक्सेना, विनोद कुमार आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें