फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11 छात्र प्रदेश स्तरीय छात्रवृत्ति योजना के लिए चयनित

Wed, 11 Mar 2026 06:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना 
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना के चयनित छात्रों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव किशनपुर बिराना के 11 छात्रों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। चयनित छात्रों को 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक नीरज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति योजना के तहत 1,57,721 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। परीक्षा में 1,24,089 छात्रों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का परीक्षाफल 28 फरवरी को घोषित हुआ। उत्तर प्रदेश में मेरिट में चयनित छात्रों की संख्या केवल 14,925 रही। जनपद मेरठ से इस प्रतियोगिता में 213 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। विकास क्षेत्र मवाना के उच्च प्राथमिक विद्यालय किशनपुर बिराना के चयनित छात्रों में से लविश कुमार ने 14वीं, स्टालिन, साधना ने 29वीं, इच्छा ने 34 वीं, विशाल निवाती ने 35 वीं, गगन 36 और अंशी ने 36 वीं, आयुषी नागर और देव नागर 40 ने वीं,अविका 44 वीं और खुशी ने 47 वीं रैंक प्राप्त करके मेरिट में स्थान पाने में सफलता प्राप्त की। विद्यालय में 11 छात्रों को सम्मानित किया गया । छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयनित प्रत्येक छात्र-छात्रा को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये भारत सरकार की ओर से उनके खातों में भेजे जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नीरज शर्मा, मधु बाला, मधु रानी, मोनिता गोयल, नसरीन, अनिता कुमारी,बृजपाल सिंह,अनिल कुमार , प्रदीप कुमार , अनीस अहमद एवं वीरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें