फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 महीने बाद आज से चलेगी दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दैनिक यात्रियों को आज से राहत मिलने जा रही है। दिल्ली से सहारनपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत 11 महीने बाद होगी। इसके लिए सिटी स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर भी खोले जाएंगे। यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट लेना होगा।
विज्ञापन

सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन सुबह 6.30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। दिल्ली से चलकर सहारनपुर की तरफ जाने पर ट्रेन शाम 6.30 बजे सिटी स्टेशन पहुंचेगी। सिटी स्टेशन पर अनारक्षित टिकट काउंटर ट्रेन आने से एक घंटे पहले खोले जाएंगे। एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट लेने के कारण यात्रियों पर दोगुना असर पड़ेगा। अभी मासिक पास भी नहीं बनाया जा रहा है। इस ट्रेन से मेरठ से दिल्ली जाने के लिए 40 रुपये का टिकट लेना होगा। परतापुर, मोहिदद्दीनपुर, मोदीनगर और मुरादनगर, गुलधर, गाजियाबाद के लिए 30 रुपये का टिकट देना होगा। ये ट्रेन मेरठ से सहारनपुर के बीच सभी हॉल्ट और बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें