कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल में रविवार को भूतपूर्व सैनिकों ने सेना शिक्षा कोर का 105 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड सूबेदार मेजर तिलक राम वर्मा ने की। सर्वप्रथम भूतपूर्व सैनिकों ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिकों को फूल माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भूतपूर्व सैनिकों ने भारतीय सेना के जवानों की तारीफ की। वक्ताओं ने कहा कि भारत की नारी जमीन से लेकर आसमान तक अपना लोहा मनवा रही है। भूतपूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया। साथ ही मां भारती के नाम का पौधारोपण किया। संचालन विनोद यादव ने किया। इस दौरान डीपीएस तोमर, सोहनवीर सिंह, जगपाल चौधरी, सतवीर तोमर आदि मौजूद है।