मेरठ। काली पलटन मंदिर मार्ग के पास संत कृपाल सिंह महाराज की 51वीं बरसी पर सावन कृपाल रूहानी मिशन की कैंट शाखा के द्वारा रेड क्राॅस सोसायटी के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया। कार्यक्रम में लोगों ने 105 यूनिट रक्तदान किया। रक्त देने वालों का रजिस्ट्रेशन किया गया। बीपी, वजन और ब्लड ग्रुप की जांच की गई। इस दौरान अनमोल आनंद, सुरजीत, सुरेंद्र कपूर, मनमोहन आनंद, किशन, गजराजपाल, सतीश, रमेश आदि मौजूद रहे। संवाद