फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीसीए को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजाराम स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान पर बृहस्पतिवार को बीपीसीए मोदीनगर व आरएसए क्रिकेट क्लब कुंडा के बीच मैच खेला गया। बीपीसीए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 100 रन ही बना सकी। बीपीसीए की ओर से अजय मलिक व विश्वास ने 22-22 रनों की पारी खेली। आरएसए की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीक्षांत ने 3 विकेट व मिहिर, शाहिद, अभिषेक व उज्जवल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएसए की टीम ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें पारस वर्मा ने 26, अंशुल पाल ने 31 रन बनाए। बीपीसीए की ओर से अयान मलिक ने 2 व ईशांत और हिमेश ने 1-1 विकेट लिया। दीक्षांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस दौरान आरएसए कोच आकाश चौहान, बीपीसीए कोच राहुल शर्मा, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह, प्रदीप कसाना, प्रशांत कसाना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें